









स्वर्णिम भारत के निर्माण के लिए समर्पित …
स्वर्णिम भारत के निर्माण के लिए समर्पित दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर, मैंने अंधेरी पश्चिम में विद्यानिधी स्कूल के हॉल में भाजपा अंधेरी पश्चिम विधानसभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गर्व और उत्साह के साथ सम्मिलित हुआ।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री आदरणीय श्री देवेंद्र फडणवीस जी ने ‘मजबूत संघटन ऑनलाइन कार्यकर्ता संमेलन’ के अवसर पर सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को ऑनलाईन संबोधित किया। इस शुभ अवसर पर मैने भी हॉल में उपस्थित भाजपा परिवार से संवाद किया। सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देकर ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत तले सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के मंत्र से प्रेरित होकर राष्ट्र सेवा भाव से पार्टी का काम करने का आवाहन किया।
इस अवसर पर भाजपा अंधेरी पश्चिम विधानसभा के पदाधिकारी, नगरसेवक, वॉर्ड अध्यक्ष, बूथ प्रमुख, शक्ती केंद्र प्रमुख, सुपर वॉरियर एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।
Leave a Comment