

आज जुहू, मुंबई स्थित १२०, गुलमोहर रोड, जेव्हीपीडी स्कीम में आयोजित भव्य शिखरबद्ध जिनालय के मंगल वेडू शिलान्यास महोत्सव में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह आयोजन संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर १०८ श्री विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा, कृपा और दिव्य आशीर्वाद से संपन्न हो रहा है।
इस अत्यंत पवित्र और भव्य अवसर पर, मैंने जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए, इस जिनालय के निर्माण हेतु समर्पित समाज की आस्था, समर्पण और अध्यात्मिक चेतना को नमन किया।
जुहू एवं आसपास के जैन समाज द्वारा निर्माणाधीन यह जिनालय न केवल एक धार्मिक केंद्र होगा, बल्कि यह शांति, संयम और आध्यात्मिक जागरण का प्रतीक भी बनेगा। यह मंदिर आने वाली पीढ़ियों को धर्म, सेवा और संस्कृति का संदेश देता रहेगा।
पुण्य भूमि जुहू पर यह अलौकिक अवसर मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी अत्यंत भावपूर्ण और प्रेरणादायक रहा।







Leave a Comment