आज मुंबई हिंदी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित ‘हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी वर्ष (1826-2026)’ के ऐतिहासिक अवसर पर नवीन सभागृह (रविंद्र नाट्य मंदिर, प्रभादेवी) में आयोजित ‘हिंदी सेवा सम्मान समारोह’ में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने का सौभाग्य मिला।
इस भव्य समारोह में महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी, कौशल्य विकास मंत्री माननीय श्री मंगलप्रभात लोढ़ा जी, उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी, आमदार श्री. मुरजी पटेल जी, आमदार श्री. राजहंस सिंह जी, भाजप मुंबई महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी जी के साथ उपस्थित रहा। साथ ही मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व कुलपति प्रोफेसर राम मोहन पाठक जी और लखनऊ से उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के अध्यक्ष श्री हेमंत तिवारी जी का बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस ऐतिहासिक मोड़ पर हिंदी सेवा सम्मान से विभूषित होने वाली सभी आदरणीय सम्मानमूर्तियों- सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री विनीत कुमार सिंह जी, वरिष्ठ पत्रकार श्री अवधेश व्यास जी (मुंबई), श्री गंगाधर ढोबले जी (नागपुर) और श्रीमती कुमुद संघवी चावरे जी (मुंबई) का मैं हृदय से अभिनंदन करता हूँ।
राष्ट्र निर्माण और जन-जागरण में हिंदी पत्रकारिता का योगदान अतुलनीय है। इस सफल और प्रेरणादायक आयोजन के लिए आयोजक श्री आदित्य दुबे (अध्यक्ष), राजकुमार सिंह (उपाध्यक्ष), विजय सिंह ‘कौशिक’ (महासचिव), सुरेंद्र मिश्र (कोषाध्यक्ष) सहित मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई!





















Leave a Comment